फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों से देवीकोठी-टेप्पा मार्ग बंद, आधा दर्जन वाहन फंसे

विज्ञापन
snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत देवीकोठी-टेप्पा मार्ग भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण पिछले दस दिनों से बाधित है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि मार्ग बाधित होने से क्षेत्र के लोगों के दर्जनों वाहन मार्ग में ही फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग से कई बार मार्ग बहाल करने की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक इस संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से
ग्राम पंचायत देवीकोठी और टेप्पा के लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय लोगों की गाड़ियां फंसी हैं तो वहीं मार्ग भी पिछले दस दिनों से वाहनों की आवाजाही के लिए ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर मार्ग पर हुए भूस्खलन और बर्फ को हटाने के लिए अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल न होने के चलते लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीतें दिनों मौसम की करवट से देवीकोठी पंचायत में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवीकोठी-टेप्पा मार्ग भी दस दिनों से बंद चल रहा है। पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, रमेश कुमार, सतेंद्र कुमार, भीष्म सिंह, अशोक कुमार, मिथुन सिंह, राजेंद्र कुमार, देसराज, दुनी चंद, अक्षय कुमार, हंसराज और बलदेव सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही है। एक तरफ जहां लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है तो वही स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। कई बार आग्रह के बाद लोक निर्माण विभाग ने अभी तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को बहाल किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय चंद ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें