फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में न भेजने पर होली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया उग्र प्रदर्शनण..

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली(चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला दियोल में वीरवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। खेल प्रतिभा को दबाने का आरोप लगाकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्याध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही इस मामले को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी कर डाली। स्कूली छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वर्ष 2016 से उक्त स्कूल का कोई भी विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने व साइंस कान्फ्रेंस जैसी गतिविधियों में नहीं पहुंचा है। हालांकि, स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को इन प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करवाया जाता है लेकिन जब विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं तो स्कूल प्रशासन बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में नहीं भेजता है। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि मुख्याध्यापक सलीके से ड्यूटी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी मुख्याध्यापक के खिलाफ एक शिकायत पत्र तैयार किया है। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार गणेश ठाकुर व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूल अध्यापकों के ब्यान दर्ज किए। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

मेरी परमिशन के बिना नहीं लगेंगे रूबेला-खसरा के इंजेक्शन
जिला में इन दिनों खसरा-रूबेला टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन स्कूल के मुख्याध्यापक ने स्पष्ट कह दिया कि मेरी इजाजत के बिना टीकाकरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए पहले परमिशन लेनी पड़ेगी। सूत्र खुलासा करते हैं कि मुख्याध्यापक ने रूबेला के प्रशिक्षण के लिए स्कूल के अध्यापकों को नहीं भेजा था।
विज्ञापन


जांच टीम को कर दिया कमरे से बाहर
सूचना मिलते ही जब तहसीलदार गणेश ठाकुर की अगुवाई में टीम उक्त स्कूल पहुंची तो मुख्याध्यापक ने इस टीम को कार्यालय में ब्यान दर्ज नहीं करने दिए। मुख्याध्यापक कहने लगा कि ब्यान दूसरे कमरे में दर्ज करो, ये मेरा कमरा है यहां मै ही बैठूंगा।
---------------
मुख्याध्यापक नहीं ड्यूटी का पाबंद, बच्चों को पढ़ाने में भी फिसड्डी
मिड-डे मील गैस सिलेंडरों को अपने लिए करता है प्रयोग
दलीपा राम
होली(चंबा)। तहसीलदार डॉ. गणेश ठाकुर द्वारा लिए गए स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूली बच्चों व टीचरों के ब्यान से सामने आया है कि स्कूली बच्चों को यह अध्यापक न सलीके से पढ़ाता है और न ही टीचिंग डायरी मेंटेन की हुई है। इसके अलावा मुख्याध्यापक पर स्कूल में तैनात अन्य अध्यापकों को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। सामने आया है कि मुख्याध्यापक छुट्टी पर जाता है तो किसी भी अध्यापक को चार्ज नहीं देता। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीत कुमार ने बताया कि मिड-डे मील बनाने के लिए स्कूल के गैस सिलेंडरों को अपने लिए प्रयोग करता है। मुख्याध्यापक नियमित तौर पर अटेंडेंस भी नहीं लगाता है।
विज्ञापन


उपायुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट: ठाकुर
तहसीलदार गणेश ठाकुर ने बताया कि इस मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, स्कूल स्टाफ व स्कूली बच्चों सहित मुख्याध्यापक के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। यह रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही मुख्याध्यापक का स्थानांतरण जल्द से जल्द किया जाएगा। छात्र-छात्राएं शुक्रवार से कक्षाएं अटेंड करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें