फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमाणी मंदिर में चढ़ा में 3.47 लाख का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान छोटे स्नान से लेकर बड़े स्नान के बीच भरमाणी माता मंदिर व लंगर समितियों के साथ रखे गए मणिमहेश न्यास के दानपात्रों में 3 लाख 47 हजार के करीब चढ़ावा चढ़ा है। इस चढ़ावे में भरमाणी माता के साथ लगे लंगर के मणिमहेश न्यास द्वारा रखे गए दान पात्रों का तीस हजार रुपये के करीब का चढ़ावा भी शामिल है।
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मणिमहेश न्यास के दो दानपात्र भरमाणी माता मंदिर तथा इसके अलावा तीन अन्य दानपात्र लंगर समितियों के साथ रखे गए थे। वीरवार को नायब तहसीलदार फकीर चंद, सेक्टर अधिकारी सुधीर शर्मा, भरमाणी माता मंदिर पुजारी, विभागीय कर्मचारियों की निगरानी में इस चढ़ावे की गिनती की गई। इस दौरान मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता मंदिर के साथ व लंगर समितियों के साथ रखे गए दानपात्रों में करीबन 3 लाख 47 हजार रुपये चढ़ावा चढ़ा है। ये जानकारी भरमाणी माता सेक्टर के अधिकारी सुधीर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि दान के चढ़ावे की ये गणना क्रमवार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंदिर पुजारी व विभागीय कर्मचारियों की निगरानी में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें