फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ नाला में भूस्खलन होने चंबा-होली मार्ग बंद, तीन बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर बुधवार शाम को कुठेड़ नाला के पास भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर व वाहन नहीं आया। अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
भूस्खलन होने से सड़क को काफी क्षति पहुंची है। मार्ग बंद होने से होली से चंबा के लिए जाने वाली दो सरकारी व एक निजी बस सहित अन्य दर्जन भर वाहन वहां फंस गए। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन, पहाड़ी में बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मार्ग में फंसे राहगीरों नरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, टेक चंद, योगराज, कमल कुमार, रवि कुमार, हंसराज, चतरो राम व ओंकार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को साढ़े तीन बजे कुठेड़ नाले में भूस्खलन होने से चंबा-होली मार्ग बंद हो गया। इसके चलते बसों व अन्य वाहनों में सफर कर रहे लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार ने बताया कि बारिश व बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करने में दिक्कत पेश आ रही हैं। बारिश थमते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें