अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
बिजली बोर्ड अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर जब्त करने जा रहा है। पहले अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए थे। बिजली बोर्ड के राख डिवीजन में 180 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बिल अदा नहीं किया गया। इसके बाद अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे गए। फिर भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। अब बोर्ड 14 जून से मीटर जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।
बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इससे पूर्व उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटे गए थे। साथ ही उपभोक्ताओं को 15 दिनों के भीतर अपने लंबित बिल जमा करवाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। यह सभी उपभोक्ता मैहला, लिल्ह, धरवाला, राख और गैहरा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 1.90 लाख रुपये की धनराशि लेनी है। इसके अलावा 330 अन्य डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को बोर्ड द्वारा हाल ही में लंबित बिल चुकाने के लिए 15 दिनों का समय दिया है।
...
बिजली बिल नहीं देने पर काटे जा रहे बिजली के कनेक्शन
सहायक अभियंता अश्वनी शर्मा ने बताया कि लंबे समय से बिजली का बिल अदा न करने वाले 180 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 230 अन्य उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद उनके भी बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।