फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनमानी... आधा घंटा गाड़ी पार्क करने के वसूले जा रहे 100 रुपये

Wed, 27 Nov 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस स्टैंड स्थित एचआरटीसी पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। पार्किंग में दो घंटे तक गाड़ी को खड़ा करने के लिए 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। मगर वाहन पार्क करने पर 100 रुपये की पर्ची काटकर चालक को थमाई जा रही है।   
विज्ञापन


मंगलवार को एक व्यक्ति ने लगभग एक घंटे के लिए अपनी गाड़ी पार्क की और उसे 100 रुपये का शुल्क लिया गया, जबकि समय के हिसाब के निर्धारित शुल्क केवल 20 रुपये था। इसके बाद भलेई से आए एक अन्य व्यक्ति ने आधे घंटे के लिए पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो ठेकेदार के कर्मचारी ने उसे भी 100 रुपये की पर्ची दी, जो कि नियमों के खिलाफ था।

जब पार्किंग के कर्मचारियों से अधिक शुल्क वसूलने का कारण पूछा, तो उनका जवाब था कि पहले 70 रुपये लिया जाता था। मगर अब शुल्क को बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। हालांकि पर्ची पर साफ लिखा हुआ है कि दो घंटे के लिए वाहन पार्क करने के लिए 20 रुपये, चार घंटे तक के लिए 40, छह घंटे के लिए 60 रुपये और आठ घंटे तक के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं, 12 घंटे तक के लिए 100 रुपये का पार्किंग शुल्क तय है। मगर यहां ठेकेदार के कर्मचारी मनमानी करते हुए सीधे 100 रुपये की ही पर्ची काट रहे हैं। चाहे वाहन मालिक आधे घंटे के लिए ही पार्किंग में अपनी गाड़ी को खड़ा करे।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में इस पार्किंग की नीलामी हुई थी। नीलामी के बाद प्रशासन और निगम प्रबंधन ने इस तरह के अनियमित शुल्क वसूली की जांच करना जरूरी नहीं समझा।

हालांकि, कार पार्किंग के ठेकेदार का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। वे इस मामले की जांच करेंगे। कर्मचारियों से अधिक पैसे वसूलने के कारण का पता लगाने की बात भी ठेकेदार ने कही, लेकिन उनकी ओर से बताया गया कि 70 रुपये ही शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के अधीक्षक सुदर्शन कुमार का कहना है कि यह पार्किंग अब ठेकेदार के अधीन आती है। वही, दाम निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें