चंबा। जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सक्षम योजना से जोड़ा है, इनमें स्वच्छ पानी के लिए आरओ की सुविधा मिल रही है। 25 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। पिछले साल यह इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। अब यह आंगनबाड़ी केंद्र सक्षम तैयार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका का निर्माण, वर्षा जल संचयन प्रणाली और भवन की आधारभूत संरचना में सुधार किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इन आंगनबाड़ी केंद्राें में नौनिहालों की सुविधा मुताबिक व्यवस्था बनाई है।