फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के बैंकों में पांच दिन में जमा हुआ डेढ़ अरब

Tue, 15 Nov 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुराने नोटों पर पाबंदी के बाद चंबा में बैंक खातों में पैसों का भूचाल आ गया है। महज पिछले करीब पांच दिनों में डेढ़ अरब की राशि चंबा के अलग-अलग बैंकों में जमा हुई है। औसतन करीब डेढ़ करोड़ रुपये एक बैंक में जमा हो रहे हैं और यह क्रम 50 दिन की अवधि कम होने के साथ ही बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


लोग घरों में जमा पैसों को निकालकर बैंक के हवाले कर रहे हैं ताकि यह पैसा उनके खाते में जा सके और खाते से नई रकम वे बाहर निकाल पाएं। चंबा में इन दिनों सभी बैंकों भारी भीड़ है। इनमें से एसबीआई में पैसा जमा करवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। लीड बैंक होने के नाते जमा खातों में धनराशि आने का असर नजर आ रहा है।

एसबीआई में औसतन पांच करोड़ रुपये प्रतिदिन जमा हो रहे हैं। जबकि अन्य बैंकों में यह रकम इससे कम है। लीड बैंक एसबीआई चंबा के अधीन करीब 13 बैंकों की शाखाएं हैं जिनमें अब तक 150 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। एसबीआई के बैंक प्रबंधक एलआर ठाकुर ने बताया कि नोट बंद होने के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह है और वे सलाह लेने व पैसा जमा करवाने के लिए बैंक में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुरूआती दिनों में बैंकों में भीड़ ज्यादा थी लेकिन नकदी में मंदी थी।
विज्ञापन


ज्यादातर लोग नोट बदलवाने या फिर कम से कम राशि जमा करवाने के लिए पहुंच रहे थे। समय के साथ लोगों की भीड़ कम हो रही है जबकि नकद राशि में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने एक हफ्ते में हालात सामान्य होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पांच सौ का नोट भी चंबा पहुंच जाएगा और बैंकों के एटीएम में दो हजार रुपये का नोट मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय एटीएम से सिर्फ सौ-सौ के ही नोट निकल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें