फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बाढ़ के नुकसान का जायजा लेने केंद्र से आएगा दल

Mon, 01 Jul 2013 12:25 PM IST
ब्यूरो/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार का उच्च स्तरीय दल प्रदेश का दौरा करेगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से भेंट के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों, विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त बैंक के प्रतिनिधि प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेकर आकलन करेंगे।

यह दल राज्य सरकार के किए गए पुनर्निर्माण और पुनर्विस्थापन कार्यों का भी आकलन करेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान और राज्य सरकार की ओर से चलाए गए बचाव एवं राहत कार्य बारे विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रदेश सरकार के किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार को राहत तथा पुनर्विस्थापन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें