हिमाचल सरकार ने बस किराया बढ़ाने का फैसला किया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने किराये में 30 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया।
न्यूनतम किराया भी 2 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये कर दिया। बढ़ी हुई दरें 1 अक्तूबर से लागू होंगी।
परिवहन मंत्री ने तर्क दिया कि डीजल के बढ़ते दामों और निजी आपरेटरों की मांगों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पड़ोसी राज्यों में भी किराया ज्यादा है।
प्रति किमी किराया अब 1.11 से बढ़कर 1.44 रुपये हो गया है। बाली ने कहा कि हालांकि स्कूल और कॉलेज के बस पासधारक विद्यार्थियों पर ये दरें एक साल तक लागू नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि इसी के साथ एचआरटीसी यलो कार्ड स्कीम दोबारा लांच कर रहा है।
इस पर यात्रियों को 30 फीसदी की छूट मिलेगी। न्यूनतम किराया भी अब 5 किलोमीटर तक 5 रुपये होगा। बाली ने दावा किया कि सरकार ने परिवहन कर्मियों को 40 करोड़ के लाभ दिए हैं।
अब टैक्स बढ़ाएंगे
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार अब ट्रांसपोर्टरों पर टैक्स बढ़ाएगी। यह मसला काफी समय से लंबित है। अगले दो साल तक सरकार किराया नहीं बढ़ाएगी और डीजल के दाम यदि बीच में कम हुए तो किराया भी कम होगा।
ऐसे पड़ेगी बढ़े किराये की मार
स्टेशन पुराना किराया नया किराया
शिमला से दिल्ली 347 451
शिमला से चंडीगढ़ 128 164
शिमला से जम्मू 432 560
शिमला से हरिद्वार 390 507
शिमला से धर्मशाला 272 353
शिमला से चंबा 432 560
शिमला से ऊना 255 331
शिमला से बिलासपुर 100 130
शिमला से हमीरपुर 170 221
शिमला से रामपुर 155 201
शिमला से रोहडू 135 175
शिमला से रिकांगपिओ 265 344