हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2014 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लिया है। बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी।
मिडिल की परीक्षाएं पांच से 15 मार्च तक चलेंगी। मैट्रिक की परीक्षाएं छह से 20 मार्च तक आयोजित होंगी। जबकि जमा दो की परीक्षाएं पांच से 28 मार्च तक चलेंगी।
शिक्षा बोर्ड सचिव राखिल काहलो ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। एसओएस और रेगुलर सभी छात्रों की परीक्षा एक साथ ही आयोजित की जाएगी।
सचिव ने कहा कि बोर्ड जल्द ही विषय अनुसार डेटशीट जारी करेगा। फिलहाल शेड्यूल तय किया गया है।