फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सड़क से 300 मीटर नीचे गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 24 Nov 2024 05:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निचार खंड के चौरा घरशु मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो हुए हैं।
विज्ञापन
छोटा कंबा में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निचार खंड के चौरा घरशु मार्ग पर छोटा कंबा के समीप मायगने में एक बोलेरो कैंपर 300 मीटर नीचे जा गिरी और दूसरी सड़क पर पहुंची। इस हादसे में एक की मौत हुई है। जबकि दो घायल हुए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर एचपी 26ए, 3268 चौरा से घरशु की ओर सामान लेकर जा रही थी। जैसी ही बोलेरो कैंपर छोटा कंबा पहुंची तो कैंपर 300 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर कोटामोड़ के पास जा पहुंची। सूचना मिलते ही छोटा कंबा के ग्रामीणों ने घायलों को छोटे वाहनों के माध्यम से चौरा तक पहुंचाया। उसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से रामपुर भेजा गया। 

दुर्घटना में संजीव कुमार (38), पुत्र प्रकाश चंद, गांव घरशु, तहसील निचार, जिला किन्नौर की मौत हो गई है। जबकि हादसे में घायल अभिषेक (30), पुत्र तारा चंद, गांव नाथपा, जिला किन्नौर का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, रमेश (39), पुत्र सुनी लाल, गांव बांदल, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू का खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें