फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का ‘कवच’ बनेगा भाजपा का यह सियासी 'ब्रह्मास्त्र'

Sun, 04 Aug 2013 12:03 AM IST
शशिभूषण पुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को भाजपा ने भले ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन गुजरात दंगों को लेकर मोदी को घेरने वाली कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देने का ब्रह्मास्त्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के अभ्यास शिविर में मोदी पर मंथन किया गया।

पुख्ता सूत्रों के मुताबिक कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने मीडिया मैनेजमेंट के सत्र में सवाल किया कि पूरे देश में भाजपा मोदी-मोदी पुकार रही है, लेकिन कांग्रेस कहीं न कहीं दंगों की बात पर मोदी को घेरती आई है।

इसका निवारण कैसे हो? इस पर स्वयं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तथा हिमाचल भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज ने एक पत्रक का सियासी ब्रह्मास्त्र सुझाते हुए बताया कि यही पत्रक चुनाव समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोदी का कवच होगा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा जल्द ही एक पत्रक जारी करेगी। इसमें कांग्रेस कार्यकाल में 1984 के दंगों और भारत विभाजन के समय के ‘गदर’ का सच प्रकाशित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा जनता के सामने इस पत्रक के जरिए कांग्रेस से इन दंगों की वजह पूछेगी। यह पत्रक हर प्रदेश में प्रचार व प्रसार के लिए बहुतायत में बांटे जाएंगे।

1984 के दंगों में हजारों की संख्या में लोगों की जानें गई थीं, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू, सिख शामिल थे। जबकि 1947 में भारत विभाजन के बाद हुए ‘गदर’ को अब तक के इतिहास में एक बड़े सांप्रदायिक दंगे के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर भाजपा लोकसभा चुनावों को देख किसी भी सूरत में नरेंद्र मोदी को बचाने की जुगत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें