बिलासपुर। जिला परिषद के बरमाणा वार्ड नंबर-10 से चुनाव में खड़े एक उम्मीदवार पर अवैध कब्जे का आरोप है। इसे लेकर एक व्यक्ति ने सदर एसडीएम के पास शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 2010 से पहले राजस्व विभाग को इस अवैध कब्जे मामले की शिकायत दी थी। लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उधर, एसडीएम सदर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बाबत उनके पास शिकायत आई थी। कानूनी तौर पर सही नहीं होने के कारण शिकायत को स्वीकार नहीं किया गया। इस शिकायत के हर पहलू की जांच की गई। उसके बाद ही उम्मीदवार को क्लीन चिट दी गई।