फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केरल के आनंद को न्याय दिलाने के लिए युकां ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा के पास पुतला दहन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
आरएसएस की कथित हरकतों के खिलाफ बस अड्डे पर किया पुतला दहन
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त : पंकज



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। युवा कांग्रेस ने केरल के आनंद को न्याय दिलाने और देश में बढ़ती नफरत की राजनीति के खिलाफ बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज राणा ने की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों की कथित अमानवीय हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया।
राणा ने कहा कि केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा नहीं है, बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलेगा, युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए यह मुद्दा हर मंच पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर अध्यक्ष थुमन ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा के लिए है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के जहर को अब रोकना होगा। युवा वर्ग देश की एकता, भाईचारे और इंसानियत के लिए सड़कों पर उतरा है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कांग्रेस के गौरव शर्मा, रणविजय सिंह ठाकुर, हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अमन भारद्वाज, सुशील कुमार, रोहित गौतम, कार्तिक भारद्वाज, अतुल शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें