फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिजास्टर रेस्क्यू, स्विमिंग, ड्रैगन बोट और कयाकिंग में युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
गोबिंद सागर में निशुल्क वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षु। स्रोत: एसोशिएशन
विज्ञापन
गोबिंद सागर में निशुल्क वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित पांचवें चरण का निशुल्क वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण शिविर गोबिंद सागर झील में संपन्न हुआ।
शिविर में युवाओं को डिजास्टर वाटर रेस्क्यू, स्विमिंग, ड्रैगन बोट और कयाकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य हिमाचल के खिलाड़ियों को झील आधारित जल क्रीड़ाओं में दक्ष बनाना और उन्हें सुरक्षित तरीके से वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण देना था। राफ्टिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष शिष्टा गौतम ने कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। शिविर की अध्यक्षता गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर ने की। जिला महासचिव हेमराज ठाकुर और सदस्य शालिनी शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से हिमाचल के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में प्रतिभागियों ने राफ्टिंग, कयाकिंग और ड्रैगन बोट जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से उनके कौशल में काफी निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें