फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज की रीढ़ होती है युवा शक्ति : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं भाजपा ने बाड़ी मझेड़वां में मनाया युवा दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। युवा समाज को नई दिशा देकर राष्ट्र को तरक्की की राह पर ले जाने की शक्ति रखता है। जरूरत है तो केवल उसे समय पर सही दिशा देने की, जिससे उसकी क्षमता और ताकत का समाज व देश के हित में सही उपयोग किया जा सके। यह शब्द पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कही ।
विज्ञापन

घुमारवीं के बाड़ी मझेड़वां में शुक्रवार को घुमारवीं भाजपा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि युवा शक्ति समाज की अमूल्य धरोहर होती है। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। पूर्व मंत्री ने सभी से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला सचिव दिनेश ठाकुर, युवा मंडल अध्यक्ष अंकुश चंदेल, महामंत्री करण वीर, जिला युवा मोर्चा महामंत्री नवीन शर्मा, शहरी युवा अध्यक्ष लक्की चंदेल, विजय पाठक, विशाल शर्मा,सनी, मनवीर बॉबी वर्धन और राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें