फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवा गूगल फॉर्म लिंक पर भरें जानकारी

Wed, 06 Aug 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : मैहता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विदेश में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवक और युवतियां गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश राज्य प्रवासी रोजगार विकास निगम (एसपीएसईडीसी) को भर्ती के लिए अधिकृत किया है। सरकार विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित कर रही है। इस पहल का लाभ बिलासपुर के युवा भी उठा सकते हैं। बताया कि गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/BLVX8iggK4rtxqPk8 है, जो जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। विदेश में रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों से जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि उन्हें शैक्षणिक योग्यता, कार्य, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरणों के आधार पर विदेशी रोजगार अवसरों से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि गूगल फॉर्म भरने के बाद सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर संबंधित अभ्यर्थियों से जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता भाषा, ज्ञान, कार्य अनुभव, पासपोर्ट की स्थिति और विवरण स्पष्ट रूप से भरने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव से जोड़ना और प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें