फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेडक्रॉस से जुड़ेंगे जिले के शैक्षणिक संस्थानों के युवा

विज्ञापन
बचत भवन में जूनियर रेड क्रॉस एवं यूथ रेड क्रॉस की संयुक्त समीक्षा एवं समन्वय बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। युवाओं को मानवता और समाजसेवा से जोड़ने के लिए जिले के सभी पात्र शैक्षणिक, स्वास्थ्य और तकनीकी संस्थानों में जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस इकाइयों का गठन और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए दो अक्तूबर 2026 तक का लक्ष्य तय किया गया है। उपायुक्त एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष राहुल कुमार ने संस्थानों से लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने का आह्वान किया।
बचत भवन में हुई जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़ा जाए। इससे उनमें सेवा भावना, संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की सदस्यता महज औपचारिकता न बनकर समाजसेवा की शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को रेडक्रॉस के सात मौलिक सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को नशामुक्त बिलासपुर अभियान, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में सुरेश कुमार नड्डा और सुमन चड्ढा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें