फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आया युवक, मौके पर मौत

विज्ञापन
घुमारवीं में हुए सड़क हादसे में मौके पर पहुंचे पुलिस व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं में बस स्टैंड से बाहर निकलते समय हुआ हादसा, चालक हिरासत में
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जंगलबैरी से शिमला रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
युवक की पहचान पंकज कुमार (34) पुत्र जय सिंह निवासी हारकुकार, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज एक निजी संस्थान में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जंगलबैरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान पंकज बस स्टैंड से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकली तो युवक अचानक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस के पिछले पहिये के नीचे आने से युवक गंभीर रूप से कुचल गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर घुमारवीं पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बस चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही बस को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।
टूटी सड़क और गड्ढों को भी हादसे की वजह मान रहे स्थानीय लोग
बस स्टैंड के बाहर लिंक सड़क की खस्ताहालत को भी हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं, लेकिन कई जगह से ये उखड़ चुके हैं। इसके कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। लोगों ने आशंका जताई कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण युवक का संतुलन बिगड़ा होगा और वह बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बस स्टैंड के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

कोट
घुमारवीं बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एचआरटीसी बस और उसके चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें