बिलासपुर। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सुदर्शन कुमार ने बताया कि जेबीटी के दो पदों की भर्ती भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से की जाएगी। ये पद बैचवाइज अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके लिए काउंसलिंग 7 अक्तूबर को 11 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में होगी। जिन अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज है वे काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। रोजगार कार्यालय से जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए गए हैं उन्हें डाक से बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ऐसे पात्र अभ्यर्थी जोकि उक्त श्रेणी में आते हों एवं निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में कोई भी आवेदन/दावेदारी स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों से पदों की संख्या एवं श्रेणी में बदलाव किया जा सकता है। पात्र अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, बोनोफाइड हिमाचल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फ ोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकृत कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक के आश्रित का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछड़ी पंचायत क्षेत्र से संबंध रखने का प्रमाण पत्र और समस्त दस्तावेज की मूल एवं सत्यापित प्रतियां काउंसलिंग में साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 01978-222589 पर संपर्क करें।