फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल बना कोविड केयर केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए घुमारवीं अस्पताल को कोविड केंद्र बनाया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को कोविड केयर केंद्र बनाने की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी। लेकिन, लोगों के विरोध के चलते इस अस्पताल में मरीज नहीं रखे जा रहे थे। सोमवार से घुमारवीं अस्पताल में पॉजिटिव मरीज रखने शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए घुमारवीं अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जो सामान्य मरीज थे उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है या घर भेज दिया है। जिले में इससे पहले तीन कोविड केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्री नयनादेवी, शाहतलाई, बागी बिनौला और चौथा घुमारवीं अस्पताल होगा। बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने बहुत समय पहले इस अस्पताल को कोविड केयर केंद्र बना दिया था। सोमवार से अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें