पुलिस लाईन बिलासपुर में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यर्थी अपने फॉर्म की जांच की करवाते हुए
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस लाइन में 59 पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए मंगलवार को पुलिस विभाग ने 91 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। वहीं बुधवार को विभाग 61 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगा। उक्त पदों के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा के बाद 152 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं। वहीं बुधवार को चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को 59 पुलिस जवान मिल जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस के 59 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया बुधवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं बुधवार शाम को उक्त पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम की सूची भी जारी कर दी जाएगी। मंगलवार को मंडी रेंज के डीजी एन वेणुगोपाल, कमांडेंट थर्ड बटालियन सौम्या और संबंधित जिला की एसपी साक्षी वर्मा ने उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए।
साक्षी वर्मा ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी जिसके साथ ही जिला पुलिस को 59 जवान और मिल जाएंगे।