फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यटन और होटल उद्योग को बढ़ावा दे सरकार:रामलाल

विज्ञापन
ग्राम पंचायत निहारखण्ड वासला में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक रामलाल ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत निहारखंड वासला के पटवारखाना में, ग्राम पंचायत दयोथ में और ग्राम पंचायत मैथी में जन समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री लोक भवन के लिए विधायक निधि से पंद्रह लाख रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने कहा कि उक्त भवन निर्माण के लिए 15 लाख की राशि प्रदेश सरकार ने देनी थी लेकिन अभी तक सरकार ने उक्त राशि नहीं दी है।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत दयोथ में धन्नू राम के घर से बलवंत ठाकुर के घर तक विधायक निधि से पचास हजार रुपये और इसी पंचायत में संपर्क सड़क दयोथ के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये दिए। ठाकुर ने युवक मंडल स्याहुला के लिए एक जिम भी दिया। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट करने जा रही है इससे बेहतर होता कि प्रदेश सरकार देव भूमि के वातावरण में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने की बजाए पर्यटन व धार्मिक पर्यटन व हिमाचल प्रदेश में कैंपमिंग पर्यटन व होटल उद्योग को बढ़ावा दिया जाता।
कहा कि प्रदेश में जो इन्वेस्टर मीट पर करोड़ों रुपये फूंके जा रहे हैं उनको कृषि व बागवानी क्षेत्र में लगवा देते। इस समय प्रदेश के किसानों व बागवानों की दशा बिल्कुल खराब चल रही है जबकि यह समय कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का है ताकि प्रदेश में कृषि व बागवानी से ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान मुंशी राम ठाकुर, शशि कांत चंदेल, सुमन ठाकुर, हेम राज, दिनेश कुमार, मनोहर लाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सीमा ठाकुर, पूर्व प्रधान सुमन ठाकुर, गीता राम, ओम प्रकाश, मैथी पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें