फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं आईटीआई में युवाओं को दी मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे युवा जागरूकता अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं को पोर्टल के उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मेरा युवा भारत युवाओं के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म है, जहां सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा युवा स्वयंसेवा, अनुभव आधारित शिक्षा और नेतृत्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षु पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बनाकर इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। संस्थान के अनुदेशक अरुण शर्मा ने युवाओं से पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें