फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 4.25 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी झंडूता क्षेत्र का मुख्य चिट्टा सप्लायर
विज्ञापन

पुलिस की विशेष टीम ने समोह के गलु चौक पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने एक युवक को 4.25 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को झंडूता क्षेत्र का मुख्य सप्लायर मान रही है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए झंडूता थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने सोमवार सुबह भगेड़ से झंडूता सड़क पर गश्त कर रही थी। समोह के गलु चौक के पास पहुंचने पर एक युवक चौक पर बैंच पर बैठा हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस के जवानों को देखकर खड़ा हो गया और जेब से कोई वस्तु निकालकर अपने पैरों के पास फेंक दी। इसके बाद पैरों से छिपाने की कोशिश करने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे काबू में किया गया। पुलिस के जवानों ने फेंकी हुई पुड़िया की जांच की तो 4.25 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान हर्ष नायक निवासी समोह तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें