फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवक 2.5 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं पुलिस ने मसौर मोड़ के पास पकड़ा आरोपी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक युवक को 2.5 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम वीरवार को कुठेड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मसौर मोड़ के पास पहुंचने पर एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। इस पर पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई तो 2.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सन्नी चंदेल निवासी गांव दरकोल डाकघर बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें