फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जुखाला के पंजैतन में हुआ हादसा, केस दर्ज
विज्ञापन

- हादसे के बाद चार चालक मौके से फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के पंजैतन में कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक अध्यापक घायल हो गया। हादसे के दौरान अध्यापक छुट्टी के बाद घर जा रहा था। उधर, कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पंकज कुमार निवासी गांव निहारखन वासला डाकघर ब्रह्मपुखर जिला बिलासपुर ने बताया कि राजकीय स्कूल सोहरी में अध्यापक कार्यरत हैं। वीरवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर आ रहे थे। पंजैतन के पास पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सहित काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। घुटने, बाजू और कंधे में चोट लगी है। हादसे के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे जो एम्स बिलासपुर ले गए, जबकि टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल के अनुसार वह कार का नंबर या मॉडल नहीं जानते हैं। यह हादसा अज्ञात कार चालक की लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें