फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कीटनाशक खाने के बाद एम्स में भर्ती युवक की मौत

Fri, 29 Nov 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट कहलूर थाना के तहत कटीगढ़ में हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना के तहत कटीरढ़ गांव में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा था, जहां उसने वीरवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरचरण (25) पुत्र आजा राम निवासी गांव कटीरढ़ डाकघर स्वाहण तहसील श्री नयना देवी जी बिलासपुर ने 20 नवंबर को घर में रखा अनाज में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। परिजन उसे उपचार के एम्स ले गए, जहां वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक गुरचरण सिंह के पिता आजा राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि गुरचरण को बचपन से ही दौरे पड़ने शुरू हो गए थे। उसका उपचार कई स्वास्थ्य संस्थानों में कराया गया। वह लगातार दवा भी ले रहा था। 20 अक्तूबर को वह दिन के समय से बहकी और मरने की बातें करने लगा। कुछ समय के बाद वह उल्टियां करने लगा। परिजनों ने देखा कि उसके कमरा के बाहर गेहूं में डालने वाली दवा की शीशी पड़ी है। तो शक हुआ कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें