सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गेहड़वीं में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रसाद कुमार सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीत, पहाड़ी नाटी, लोकनृत्य और भंगड़ा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा छात्रों ने जय हो गीत पर योग कलाओं को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।
शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल स्कूल के 14 बच्चों अंजलि शर्मा, रोहित, तमन्ना, अदिति, अंजलि, धृति, अजय, अंजलि चंदेल, अक्षित, प्रीति, विमल, अमन ठाकुर, स्वाति व अक्षय तथा हिमाचल शिक्षा समिति की मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण मोनिका, कशिश, रितुल, समृद्धि, चेतन, अर्पित, इंदु, स्नेहा, ऋषभ, अक्षित, भारती, कनक, सौम्या सहित स्व. कमला देवी छात्रवृत्ति के लिए चयनित 21 बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने उपस्थित बच्चोंसे कहा कि विद्यार्थी जीवन में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ विनम्रता, साहस, संयम, धैर्य और सादगी जैसे गुणों का होना बहुत जरूरी हैं। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य अजीत सिंह चंदेल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विक्रम को किया सम्मानित
समारोह के दौरान हाल ही में एशियन नौकायन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक विजेता स्कूल के पूर्व छात्र विक्रम सिंह चंदेल को स्मृति चिन्ह और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने उन्हें 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। विक्रम सिंह ने पांच हजार रुपये की राशि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रदान की। स्कूल में विशेष योगदान देने वाले किशोरी लाल शास्त्री, पुरुषोत्तम सिंह चंदेल और संजीव कुमार को भी नवाजा गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण सिंह चंदेल, प्रबंधक डॉ. रमेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मुलतान सिंह, ज्योति राम, सूबेदार बलवंत सिंह, सेवानिवृत्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह, बलिराम नड्डा, गेहड़वीं पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, बैरी-मियां के प्रधान कुलदीप चंद, उपप्रधान कुलदीप सिंह, अंजना, इंदुबाला, वृंदा, किरण शुक्ला, मंजू बाला, सुषमा, आशा, उषा, रीता, वंदना, सुनीता, प्रोमिला, रंजना, नीलम, विमला, चमन लाल, सतीश नड्डा और नरेश चंदेल उपस्थित रहे।