फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में हिंदी नव वर्ष व नवरात्र पर किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंह मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

संस्कार संस्था ने बस स्टैंड पर बांटा हलवा प्रसाद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। संस्कार सोसाइटी घुमारवीं की ओर से विक्रमी संवत 2083 के नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर वीरवार को स्थानीय पुराने बस अड्डा स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आहुति अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
विज्ञापन

सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर नव वर्ष का स्वागत किया। संस्था द्वारा घुमारवीं बस स्टैंड पर आम जनमानस के बीच प्रसाद के रूप में हलवा बांटा गया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा व सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संस्कार सोसाइटी भविष्य में भी सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। आयोजन में संस्कार सोसाइटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी, अध्यक्ष कुंदन रतवान, बाबूलाल धर्माणी, अनिल धर्माणी, सतीश गौतम और विशाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें