फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मनरेगा घोटाले के आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह

Mon, 04 Nov 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोप सही पाए जाने के बाद बीडीओ घुमारवीं ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-बकरोआ पंचायत में फर्जी शपथ पत्र बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं की बकरोआ पंचायत में मनरेगा के तहत कार्यों में धांधली का मामला उजागर हुआ है। एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए हैं। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अभिषेक शर्मा ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए घुमारवीं पुलिस को पत्र भेजा है।
मदनलाल पुत्र हरीराम, निवासी बागठेहडु ने घुमारवीं बीडीओ, एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बकरोआ पंचायत में फर्जी शपथ पत्र बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है, जबकि आरोपी के आंगन में भूस्खलन जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। जिसके लिए मनरेगा का काम स्वीकृत किया गया था। आरोप है कि मनरेगा के तहत बाहरी राज्यों के श्रमिकों से काम करवाया गया, जो कि कानून के खिलाफ है। शिकायत में यह भी बताया गया कि मस्टरोल में दर्ज लाभार्थी की उपस्थिति फर्जी है, क्योंकि वह उस दिन लुधियाना में था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मस्टरोल नंबर 7216 में फर्जी उपस्थिति और हस्ताक्षर की अनियमितताएं की गई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लुधियाना से बकरोआ पहुंचना भौगोलिक रूप से कठिन है, और जिस दिन लाभार्थी की हाजिरी लगी है, उसी दिन वह सुबह लुधियाना जिला कोर्ट में उपस्थित था। एक समय पर किसी व्यक्ति का दो जगह वो भी इतनी दूरी पर उपलब्ध होना मुमकिन नहीं है। इस मामले में आरोपी एक अधिवक्ता है, जो प्रशासन की कार्रवाई की दिशा पर सवाल उठाता है। बीडीओ अभिषेक शर्मा ने पुष्टि की कि शिकायतकर्ता के आरोप सही साबित हुए हैं और उन्होंने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा ऐसे फर्जीवाड़े की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

कोट
डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि बीडीओ की तरफ से शिकायत दर्ज करने लिए पत्र मिला है। पुलिस इस संबंध में उचित कार्रवाई कर रही है। मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें