फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हैंडबाल दिवस : खिलाड़ियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहलूर खेल परिसर लुहणू में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने बांटी मिठाइयां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर खेल परिसर लुहणू स्थित हैंडबाल मैदान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस और विश्व हैंडबाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हैंडबाल खिलाड़ियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा खेल परिसर में मौजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त रहने तथा खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इससे शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग, खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक गोपाल, संदीप, नरेश, सतपाल राणा, राजकुमार राणा, रफीक अहमद, पुलकित शर्मा, वीरेंद्र चौहान, वसीम खान, जगजीत सिंह, प्रवेश कौशल, कुनाल, अनिकेता, नीलाक्षी, सृष्टि, अलीसवा, अरशद, आर्यन हंस, अजय चौधरी और अजय परमार सहित राज्य खेल छात्रावास के करीब 80 खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने और नशे से दूर रहने के संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें