फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पीएम श्री विद्यालयों के अध्यापकों की कार्यशाला शुरू

Wed, 14 Jan 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित पीएम श्री विद्यालयों की कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: डाइट जुखाला।
विज्ञापन
पांच दिवसीय कार्यशाला में नौ पाठशालाओं के 40 अध्यापक ले रहे भाग
विज्ञापन


स्कूलों में संचालित गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों पर की जाएगी चर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों के अध्यापकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला घुमारवीं के एक निजी होटल में शुरू हुई। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में जिले के नौ पीएम श्री विद्यालयों से चयनित 40 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें जेबीटी और टीजीटी शिक्षक सम्मिलित हैं। यह कार्यशाला 18 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्घाटन डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने किया। उन्होंने पीएम श्री योजना के उद्देश्यों, विजन एवं मिशन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस कार्यशाला के तहत राज्य कार्यालय शिमला द्वारा प्रदत्त मॉड्यूल के अनुसार डे वाइज टॉपिक्स निर्धारित किए गए हैं। इसमें की-रिसोर्स पर्सन अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यशाला को पूर्णत: इंटरएक्टिव स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी शिक्षक सक्रिय रूप से सहभागिता कर सकें। कार्यशाला के पहले दिन पीएम श्री योजना की प्रमुख विशेषताओं, शैक्षणिक गुणवत्ता, नेतृत्व विकास और विद्यालयी नवाचार पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला नोडल अधिकारी अनिल कुमार और प्रशिक्षण प्रभारी कुलदीप सिंह ने भी कार्यशाला के उद्देश्यों एवं रूपरेखा की जानकारी दी। समापन अवसर पर पीएम श्री विद्यालयों में संचालित गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गुणवत्ता संवर्धन पर विशेष चर्चा की जाएगी। जिला पीएम श्री समन्वयक अनिल कुमार ने कार्यशाला के सफल आयोजन और संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन के लिए उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता और डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें