फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट में अंतर पीढ़ी संवाद और सुरक्षित वृद्धावस्था पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रेडक्रॉस की ओर से उपमंडल श्री नयना देवी जी के तहत स्वारघाट में अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना, उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना तथा युवाओं और बुजुर्गों के बीच संवाद को सशक्त कर पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और दादा-दादी के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखें। बड़ों का सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है और वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और देखभाल समाज को सशक्त बनाती है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ रिश्तों को लेकर उत्साहपूर्वक विचार साझा किए। इस अवसर पर श्री नयना देवी जी उपमंडल में रेडक्रॉस सोसायटी की वरिष्ठ नागरिक इकाई के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के संसाधन व्यक्तियों ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। राम अवतार ठाकुर ने टेली मेडिसिन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार ने मिशन लाइवलीहुड और आजीविका योजनाओं की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर विशाल ठाकुर ने वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। यूको बैंक के अमित कुमार श्रीवास्तव ने वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया, जबकि अंतर पीढ़ी संवाद सत्र का संचालन अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा, कानूनी संरक्षण, डिजिटल सतर्कता, वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता से संबंधित उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 67 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यशाला में रेडक्रॉस बिलासपुर इकाई सचिव अमित कुमार सहित 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें