फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रिपीट-2017 के लिए अभी से होना होगा एकजुट : राम लाल

Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
विज्ञापन
नयनादेवी में कांग्रस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रामलाल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 दावीं घाटी के झंडा में ब्लॉक कांग्रेस जुखाला की बैठक अध्यक्ष सरपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिप्र राज्य योजना आयोग एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामलाल ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए ठाकुर रामलाल ने कहा कि मिशन रिपीट-2017 के तहत सभी को अभी से एकजुट होना होगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुभवी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और युवाओं को साथ लेकर काम को अमलीजामा पहनाएगी। ताकि मिशन रिपीट-2017 को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस के लिए विशेष खाका तैयार कर गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और अभी तक करवाए गए विकास कार्यों को बताया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ सहयोगी रहे हीरापाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना भी ईश्वर से की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरपाल सिंह ठाकुर, जिप सदस्य मीना ठाकुर ने भी संबोधित किया। ओपी गौतम, चंदु राम ठाकुर, पवन ठाकुर, बिमला देवी, सुमन ठाकुर, सुच्चा सिंह ठाकुर, बाबू राम, दौलत राम, दीपक शर्मा, हंसराज, रिखी राम, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, रिपुदम, हरीराम, मदनलाल, ललित कुमार, जगरनाथ, चमन लाल, सुरेंद्र शर्मा, रामदास, परसराम, बाबूराम, अनिल कुमार, प्यारे लाल, मान सिंह, राम दास, जगदीश, दुर्गा राम, प्रेम लाल ठाकुर, प्रकाश सिंह, जोगेंद्र कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, रूपलाल, श्याम लाल, गोपाल शर्मा, देशराज ठाकुर
विज्ञापन


नवदीप शर्मा, रामपाल, बुद्धि सिंह, राजेश कुमार, श्याम लाल, कुलदीप सिंह, प्रेम सिंह, गोरखू राम, सुखराम, मनसा राम, बाबा राम, मनोज कुमार, कालाराम, हिम्मत सिंह, नंदलाल, सरोज, चंद्रकांता, जयदेव, मनोहर लाल, ओम प्रकाश, सुखराम ठाकुर, सीताराम ठाकुर, अनंत राम, मुंशी राम, सुमन कुमार, बंदना देवी, मीना ठाकुर, सुनीता देवी, सुरेश ठाकुर, मनसा राम, सुभाष चंद, विपन शर्मा और जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें