फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बद्दी-साई मार्ग को चौड़ा करने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी गड्‌ढे खोदते हुए- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। बिजली बोर्ड ने पुराने खंभों को हटाकर नए 40 फीट लंबे खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ी करने के इस पहले चरण में 2.1 किमी मार्ग को सुधारकर सुंदर बनाया जाएगा।
डिवाइडर के दोनों ओर सड़क चौड़ी की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि पुराने खंभे हटाकर उन्हें थोड़ी दूरी पीछे नए खंभों के लिए लगाया जाएगा। इसके बाद नई नाली का निर्माण किया जाएगा, और नाली के ऊपर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर कंपैक्ट सब-स्टेशन भी लगाए जाएंगे। प्रत्येक सब-स्टेशन में 2–3 फीडर जुड़ेंगे, जिससे अगर किसी एक फीडर से बिजली चली जाए, तो दूसरे फीडर के जरिये बाजार में रोशनी बनी रहेगी। इस काम पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली बोर्ड ने खंभे खरीद लिए हैं और जल्द ही बद्दी में लगेंगे। सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिक से अधिक जमीन का उपयोग किया जाएगा, जिससे बद्दी-साई मार्ग सुगम और सुरक्षित बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें