फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहर में शुरू हुआ नई सीवरेज योजना का कार्य

Thu, 08 Jan 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में शुरू हुआ सीवरेज योजना का कार्य। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


14 साल पहले शुरू हुई थी कवायद, लोगों को मिलेगी राहत

अस्पताल के पास चंगर सेक्टर में शुरू हुआ काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद नई सीवरेज योजना अब धरातल पर उतर चुकी है। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया, जिसके बाद अब काम भी शुरू हो गया है। योजना के तहत शहर में 32 किलोमीटर से अधिक लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। कार्य की शुरुआत अस्पताल के पास स्थित चंगर सेक्टर से की गई है।

इस योजना पर कुल 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पूरे शहर में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि 23 मार्च 2012 को इस योजना का पहली बार शिलान्यास किया गया था। उस समय इसकी अनुमानित लागत करीब 22 करोड़ रुपये थी, लेकिन विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। बाद में नई डीपीआर बनने और अन्य प्रक्रियाओं के चलते लागत में बदलाव हुआ। अब राज्य सरकार के प्रयासों से योजना को अंतिम रूप देकर अमल में लाया गया है। बिलासपुर शहर की मौजूदा सीवरेज व्यवस्था करीब 60 साल पुरानी है, जो बढ़ती आबादी के दबाव को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही थी। पुरानी लाइनें बार-बार जाम हो जाती थीं, जिससे सड़कों पर गंदगी फैलती थी और सीवरेज का गंदा पानी नालों के जरिये गोबिंद सागर झील में जा रहा था। नई सीवरेज योजना के लागू होने से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से चली आ रही सीवरेज की समस्या से अब उन्हें स्थायी राहत मिलेगी।सीवरेज योजना वाली खबर में पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



बिलासपुर शहर में नई सीवरेज योजना का कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में इसका शिलान्यास किया है। शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि शीघ्र यह कार्य पूरा किया जाए, ताकि शहर में सीवरेज की समस्या न हो।



राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें