फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नसवाल के पास सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू, लोगों को मिली राहत

Fri, 20 Dec 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर,
विज्ञापन


- राजमार्ग पर पड़े गड्ढे मौजूद वाहन चालकों के लिए बने थे खतरा
-गड्ढों की वजह से वाहन हो रहे थे क्षतिग्रस्त, कई बार हो चुकी हैं दुर्घटनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर नसवाल के पास सड़क पर बने गड्ढों को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस समस्या का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। इस कदम से वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

नसवाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए थे। वाहन चालकों को इन गड्ढों के कारण रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे थे और कई बार दुर्घटनाएं भी हो रही थीं। सड़क के बीच का हिस्सा लगभग आधा फीट तक धंस चुका था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। यह इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गड्ढों के कारण सड़क पर यात्रा जोखिम भरी हो गई थी। सीधी और सपाट सड़क होने के कारण वाहन तेज गति से चलते थे, और गड्ढों के पास पहुंचने पर चालकों के द्वारा नियंत्रण खोने की घटनाएं बढ़ गई थीं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी शिकायतें अनसुनी कर दी जा रहीं थीं। अमर उजाला ने इस गंभीर समस्या को 5 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तुरंत कदम उठाते हुए सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। अब गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क की मरम्मत होते देख स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन को समय रहते इस तरह की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब घुमारवीं से हमीरपुर का सफर सुरक्षित और सुगम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें