फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हिमाचल केसरी का खिताब कोटधार के मनु के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लग दयो प्राचीन शिव मंदिर में जड्डू के परितोष बने कोटधार केसरी
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। कोटधार स्थित लग दयो प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित पारंपरिक नलवाड़ मेले में हिमाचल केसरी का खिताब कोटधार के मनु के नाम रहा। समोह के प्रिंस उपविजेता बने। दंगल की बड़ी माली पत्थरेडी के जीतेंद्र ने जीती जबकि चंडीगढ़ के गोलू उपविजेता रहे। वहीं कोटधार केसरी का खिताब जड्डू के परितोष के नाम रहा, जबकि लग के रिशु उपविजेता बने। हिमाचल कुमार का खिताब कोटधार के पंकज ने जीता, वहीं बिलासपुर के गोलू उपविजेता रहे। दंगल देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में लोग मेला मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जसवंत सिंह चंदेल का मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान मेले और दंगल के आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। समापन पर परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को गुर्ज और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखते हैं। मंदिर कमेटी के संस्थापक अमरनाथ धीमान ने बताया कि करीब 40 दानदाताओं ने 5-5 हजार रुपये का सहयोग दिया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद सिंह, उप प्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव अमरनाथ धीमान सहित सदस्य और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें