-राजकीय आईटीआई बरठीं में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय आईटीआई बरठीं में चल रही 18वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (महिला वर्ग) का समापन रविवार को हो गया। समारोह में प्रशिक्षु छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान महिला सरकारी आईटीआई बिलासपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई बरठीं ओवरऑल विजेता बनी। कबड्डी में महिला सरकारी आईटीआई बिलासपुर विजेता और सरकारी आईटीआई बिलासपुर उपविजेता रही। बैडमिंटन में सरकारी आईटीआई बरठीं विजेता और संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं उपविजेता रही। खो-खो में सरकारी आईटीआई बरठीं विजेता और महिला सरकारी आईटीआई बिलासपुर उपविजेता रही। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शालू रनौत, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।