फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर और सोलन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा फाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बिलासपुर ने कुल्लू को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बिलासपुर का फाइनल मुकाबला इसी मैदान पर सोलन के साथ होगा। बिलासपुर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। मैच के तीसरे दिन कुल्लू ने तीन विकेट पर 97 रन से आगे खेलना शुरू किया। बिलासपुर के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक विकेट हासिल किए। कुल्लू की ओर से अमनदीप ने 67 और दीपांश 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। इस तरह कुल्लू की पहली पारी 128 रन पर सिमट गई। बिलासपुर की ओर से अभय और अभिनव ने चार-चार विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में बिलासपुर ने चार विकेट खोकर 108 रन बनाए। इस पारी में अखिलेश 37 और अखिल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि बिलासपुर ने पहली पारी में 239 रन बनाए, जिसके जवाब में कुल्लू की पहली पारी 128 रन पर सिमट गई। इस आधार पर बिलासपुर विजेता बना। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बिलासपुर और सोलन के बीच लुहणू मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें