फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिजिटल हुनर से बाजार तक पहुंचेंगी महिलाएं, बैंक ऋण से बढ़ेगा स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, महिलाओं को ऋण और ई-कॉमर्स की दी जानकारी
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने महिलाओं को कौशल को व्यवसाय में बदलने के लिए किया प्रेरित
उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री से नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने के बताए तरीके

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिलाओं को डिजिटल तकनीक, बैंकिंग सुविधाओं और बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर के मुख्य केंद्र विजयपुर में बुधवार को क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय महिला सशक्तीकरण : डिजिटल साक्षरता, ऋण संपर्क और ई-कॉमर्स रहा। इसमें महिलाओं को कौशल को स्वरोजगार और व्यवसाय में बदलने के साथ ऑनलाइन बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी अनिल कुमार शर्मा, संस्थान की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशेष प्रशिक्षण केंद्र विजयपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उद्योगपति इंदर सिंह डोगरा ने महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वरोजगार से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ आय के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रोफेसर शैलेन्द्र ने डिजिटल साक्षरता और ई-कॉमर्स की जानकारी देते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यम से महिलाएं अपने उत्पाद नए ग्राहकों तक पहुंचाकर बिक्री बढ़ा सकती हैं।
क्षेत्रीय समन्वयक सोनू चौहान ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, सामूहिक बचत और आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी। यूको बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ने, ऋण लेने और उसके उचित उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

समापन पर डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को ज्ञान, कौशल और नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, नीना कौशल, जिला परिषद सदस्य सपना, कश्मीर सिंह ठाकुर, सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा सहित संस्थान के कार्यकर्ता और प्रतिभागी मौजूद रहे। बिपाशा ठाकुर ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें