फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिलाओं को सॉफ्ट टॉय बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
यूको आरसेटी बिलासपुर में सॉफ्ट टॉय निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं व अधिकारी। स्
विज्ञापन
14 दिवसीय प्रशिक्षण में 28 महिलाओं ने लिया भाग, प्रमाणपत्र बांटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से जिले की महिलाओं के लिए सॉफ्ट टॉय बनाने का 14 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों तथा बीपीएल परिवारों से जुड़ी 28 महिलाओं ने भाग लिया।
शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा और जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग निर्माण, खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक तथा मोटर ड्राइविंग सहित कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्हें अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और विभिन्न बीमा योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और स्टैंड अप इंडिया जैसी स्वरोजगार ऋण योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यूको आरसेटी में जल्द ही ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं संस्थान कार्यालय में संपर्क कर अथवा मोबाइल नंबर 8988818600 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें