एनटीपीसी कौलडैम की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण प
सोझा, जूणी में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से ग्राम पंचायत सोझा (मंडी) एवं जूणी (शिमला) में महिलाओं के लिए चल रहे चार माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ।
इसमें 50 महिलाओं ने निटिंग मशीन और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से हिमकॉन शिमला द्वारा सम्पन्न किया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी कोलडैम, मंगला हरींद्रन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रतिभागियों को निटिंग मशीन और ब्यूटी पार्लर किट भी बांटी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नवीन कौशल सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रतिभागियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उनकी सोच को एक नई दिशा मिली है और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, हिमकॉन से डिप्टी मैनेजर अमर वर्मा, समन्वयक मनोज, अमित शर्मा, घरयाना पंचायत प्रधान संजय श्रीवास्तव, प्रशिक्षिकाएं मुस्कान, सुनीता आदि उपस्थित रहे।