फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टेलरिंग और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं

Thu, 08 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में चल रहे टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह और बीपीएल परिवार की महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन


-यूको आरसेटी कर की ओर से आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षण शिविर



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं को बिलासपुर में टेलरिंग और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों से जुड़ी महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


टेलरिंग में 27 और मशरूम उत्पादन में 18 महिलाएं भाग ले रही हैं। टेलरिंग का प्रशिक्षण 31 जनवरी तक चलेगा, जबकि मशरूम उत्पादन में दस दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं टेलरिंग जैसे कौशल सीखकर न केवल स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान 18 से 50 वर्ष के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। इनमें ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर संचालन, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग व खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग सहित कई अन्य व्यावसायिक कोर्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कई युवक-युवतियां इन प्रशिक्षणों का लाभ लेकर सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें