फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन को आजीविका का साधन बनाएं महिलाएं : डॉ. राव

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासखंड सदर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बैठक आयोजित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। विकास खंड सदर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सदर सुशील कुमार और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के नेशनल रिसोर्स पर्सन डॉ. के लक्ष्मी राव ने की।
विज्ञापन


बैठक में विकास खंड सदर की विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भाग लिया। डॉ. के लक्ष्मी राव ने सभी महिलाओं को मधुमक्खी पालन के बारे और मधुमक्खी पालन को आजीविका का साधन किस प्रकार से बनाया जा सकता है के बारे में अवगत करवाया। विकासखंड सदर में अभी तक कोई भी स्वयं सहायता समूह मधुमक्खी पालन का कार्य नहीं करता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत मधुमक्खी पालन आजीविका के क्षेत्र में सराहनीय पहल है। इस मौके पर मिशन एग्जीक्यूटिव रुचिका कंवर और अपूर्वा शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें