फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर। आदर्श युवक मंडल मोहड़ा ने शनिवार को नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया और उनके अधिकारों, समाज के कल्याण, सुदृढ़ीकरण में अहम भूमिका कैसे निभाएं के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के कल्याण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई रखी हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह या अन्य उद्योग लगाकर खुद को आत्मनिर्भर और समाज को रोजगार प्रदान करने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमिला शर्मा, अंजना शर्मा, बीना देवी, कल्पना शर्मा, सपना, अभिषेक शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा और अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें