फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस रूट में कटौती पर महिलाएं भड़कीं

विज्ञापन
बस बहाली की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत नघ्यार के रानी लक्ष्मीबाई महिला मंड
विज्ञापन
मैहरे-नघ्यार-शाहतलाई रूट बहाली की मांग
विज्ञापन

बस नघ्यार में रोकने से छात्रों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। हमीरपुर डिपो की बस रूट में हाल में किए बदलाव के विरोध में ग्राम पंचायत नघ्यार के रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। महिला मंडल का आरोप है कि पिछले करीब 20 वर्षों से मैहरे-शाहतलाई मार्ग पर संचालित बस को बीते सप्ताह से नघ्यार तक सीमित कर दिया है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है।
महिला मंडल की प्रधान राजकुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 40 महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो को भेजा गया। महिलाओं ने मांग की कि मैहरे-नघ्यार-शाहतलाई बस रूट को पहले की तरह नियमित रूप से बहाल किया जाए। साथ ही मैहरे से सुबह 11 बजे नघ्यार पहुंचने वाली बस सेवा को दो किलोमीटर आगे बच्छरेटू स्थित शिव मंदिर तक बढ़ाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आसपास के गांवों के लोगों को भी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमारी ने कहा कि बस सेवा सीमित होने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहतलाई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर लौटने में दिक्कत हो रही है। कई विद्यार्थियों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कई को चार किलोमीटर पैदल जंगल के रास्ते से घर जाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस सेवा बहाल नहीं की गई तो गांव की महिलाएं शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बस का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें