फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बल्ह-बल्हवाणा में जागरूकता रैली निकालती महिलाएं व युवक। स्रोत: युवक मंडल
विज्ञापन
बल्ह-बल्हवाणा के खेल मैदान में किया श्रमदान, ग्रामीणों और युवाओं ने नशे के खिलाफ ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बल्ह-बल्हवाणा में देव भूमि युवक मंडल बल्ह-बल्हवाणा और स्वयं सहायता समूह के संयुक्त सहयोग से नशा निवारण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों और युवाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी ने नशे के खिलाफ शपथ भी ली।
विज्ञापन

अभियान के दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय बल्ह-बल्हवाणा के खेल मैदान की सफाई की गई। युवाओं और ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने नशे से दूर रहने और गांव को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान इंद्रपाल धीमान, उप प्रधान सतीश कुमार और पंचायत के सभी सात वार्ड सदस्य मौजूद रहे। देव भूमि युवक मंडल के प्रधान रिशांत चौहान, सचिव दिशांत ठाकुर समेत युवक मंडल के सदस्यों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गांव में सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें